शनिवार, अगस्त 08, 2009

टुइयां सी चर्चा


शकीरा
शकीरा के बारे में हम केवल इत्ता जानने थे कि वे कोई आईटम गर्ल टाइप हस्ती हैं। लेकिन जब कबाड़खाना के डान अशोक पाण्डेय जी का यह लेख पढ़ा तो हमारी आंखें खुलीं और तब से हमारी आंखों में शकीरा नाच रही हैं। एक बेहतरीन परिचयात्मक लेख - गाबो बता रहे हैं कौन है शकीरा

माथुर साहब को बाजार की ताकत ने तोड़ दिया था और वो ५४ साल की उमर में निकल लिये। माथुर साहब यानि कि राजेन्द्र माथुर हिन्दी में एक राष्ट्रीय अखबार निकालने के मंशे से दिल्ली से आये थे। पत्रकारिता को अभिव्यक्ति का माध्यम मानने वाले राजेन्द्र माथुर के बारे में जानने के लिये विस्फ़ोट पर छपा ये लेख बांचिये। राजेन्द्र जी को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।

इच्छाशक्ति और लगन का करिश्माही तो है यह कि वह पुल बनकर तैयार हो गया जिसके बनाने की कल्पना की ही लोग खिल्ली उड़ाते थे।

स्त्री सृजन के लिये जानी जात हैं। लेकिन जब बेटिय़ां मां की जान लेने लगें तब क्या होगा? लेकिन ऐसा हो रहा और चेतावनी है कि आगे भी होगा। मैत्रेयी पुष्पा जी का आलेख बजरिये कविता वाचक्नवीजी- मरेंगी या मारेंगी ये बागी लड़कियां

नाविक नाव लेकर नदी में चले गये। ज्ञान जी किनारे बैठे मोबाइल चलाते रहे। देख लीजिये उनकी मेहनत और काम जिसके लिये समीरलाल कहते हैं-

ये संताई के लछ्छ्ण हैं..ठीक नहीं कहलाते घर द्वार के भीतर रहने वालों के लिए...या तो फिर हमरे साथ हरिद्वार चलने तैयार रहिये,,वन्हिये आश्रम खोल रहे है..ध्यान, पठन, बकयाई और ब्लॉगिंगाश्रम!!

करिहो का ज्बाईन!!


अजय झा एक अदद पति हैं लिहाजा उनके साथ एक आपत्ति भी है। उसे वो घोर आपत्ति बताते हैं। सुन लीजिये।

आज अनिल पुसदकर और यशवंत सिंह का जन्मदिन है। इस मौके पर उनको बधाई।

अभी फ़िलहाल इत्ता ही। बकिया फ़िर हाजिर होंगे। लौट के आइये घूमघाम कर इधर-उधर!

Post Comment

Post Comment

21 टिप्‍पणियां:

  1. टुइयाँ चर्चा में भी महत्वपूर्ण आलेखों की चर्चा तो हो ही ली। अनिल जी और यशवंत को जन्मदिन मुबारक हो।

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. शकीरा पर कुछ यही टोयियाँ हो गए होते -सुबह सुबह मामला यही खल्लास हो जाता -अब वहां कब जायेगें पता नहीं

    जवाब देंहटाएं
  4. अनिल जी और यशवंत को जन्मदिन की बधाई।
    चिट्ठा चर्चा अच्छी रही।

    जवाब देंहटाएं
  5. "हमरे साथ हरिद्वार चलने तैयार रहिये,,वन्हिये आश्रम खोल रहे है..ध्यान, पठन, बकयाई और ब्लॉगिंगाश्रम!!"...


    लो जी, अब हरिद्वार में भी प्रदूषण फैलाने की तैयारी....:)

    जवाब देंहटाएं
  6. जन्म दिन मुबारक दोनो बंधुऒ को..

    छोटी सी मस्त चर्चा..

    जवाब देंहटाएं
  7. अनिल पुसदकर और यशवंत सिंह का जन्मदिन मंगलमय हो।।
    "बियाँड द सेकेंड सेक्स" के उल्लेख के हार्दिक आभार।

    जवाब देंहटाएं
  8. Majedar lagi apki chhitha -charcha.Akhir ye chhitthi ki chhoti bahan jo hai.....Kabhi Dakiya babu ke yahan bhi tashrif laiye na !!

    जवाब देंहटाएं
  9. का शुकल जी...ई चर्चा वरचा का तो बहाना लगा है हमको..आप तो शकीरा को देख कर मगन हैं...अरे जान रहे हैं हम..बनिए मत..मुदा शनिवारी चर्चा एकदम ठसाठस रही..

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत बढिया रही जी शनीवार के नाम पर.:)

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  11. शकीरेश्वरी सदैव नर्तन करती रहें। नर्तन ही जीवन है!

    जवाब देंहटाएं
  12. या वो गायिका हैं - पता नहीं!

    जवाब देंहटाएं
  13. शकीरा ओर माथुर साहब का दर्शन एक ही पेज पर दिलचस्प रहा..पता नहीं आपने नंदन साहब की जीवनी पढ़ी की नहीं...आप तो उनके तगडे फेन है....उसमे धमवीर भारती जी का काफी गुण गान है ..खैर
    अनिल जी और यशवंत जी को जन्मदिन मुबारक हो।

    पुनश्च : "टुइयाँ "..

    जवाब देंहटाएं
  14. अनिल पुसदकर जी और यशवंत सिंह जी को जन्मदिन मंगलमय हो।।
    "बियाँड द सेकेंड सेक्स" के उल्लेख के हार्दिक आभार।

    जवाब देंहटाएं
  15. अनिल जी और यशवंत को जन्मदिन मुबारक हो।

    आँख के डाग्दर बाबू को मिलें, शकीरा का इस तरह उसमें नाचना मोतियाबिन्द टाईप ही समझो अब!!

    अगर डाग्दर बाबू को दिखा कर भी नाच में आराम न लगे तो जो ऑफर ज्ञान जी को दिये हैं, उसे आप अपने लिए भी लागू मानें और चले आने की तैयारी करें. :)

    अच्छी चर्चा रही.

    जवाब देंहटाएं
  16. "गाबो बता रहे हैं कौन है शकीरा" की जानकारी के लिए धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
  17. बढ़िया चर्चा....अनिल भाई और यशवंत जी को बधाईयां

    जवाब देंहटाएं
  18. टुइयां चर्चा बहुत पसंद आई

    जन्मदिन की बधाई ब्लॉग पर दे कर आते हैं

    वीनस केसरी

    जवाब देंहटाएं
  19. मस्त चर्चा और जन्म दिन पर याद करने के लिये सभी का शुक्रिया।

    जवाब देंहटाएं
  20. टुइयां सी चर्चा की
    गुईया की चर्चा
    पुसदकर जी और यशवंत सिंह जी को जन्मदिन की बधाई

    जवाब देंहटाएं
  21. पुसदकर जी और यशवंत सिंह जी को जन्मदिन की बधाई

    जवाब देंहटाएं

चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।

नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Google Analytics Alternative