फुरसतिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फुरसतिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, नवंबर 25, 2008

फुरसतिया की फुरसत का राज ?

ब्लॉगर भाई और भाभियों को हम शीश झुकावें ।
कवित विवेक एक नहिं मोरे फिर भी चर्चा गावें ॥

फुरसतिया की फुरसत का सब राज तुम्हें बतलाएं ।
बैठे नैनीताल, दूसरे उनका ब्लॉग चलाएं ॥

अनूप शुक्ला ने पब्लिक का आज भरोसा खोया ।
व्यंग्य पुरुष आलोक पुराणिक ने विश्वास डुबोया

ज्ञानदत्त भी रहे न पीछे पोल सभी की खोली
ट्यूब हुई खाली तो टिप्पणियों की शामत हो ली ॥

धर्मान्तरण रोकने का गम्भीर सवाल उठाया ।
किन्तु समस्या ज्यों की त्यों कुछ ज्ञान काम ना आया ॥

गुरु कराते फतवा जारी मुफ्ती को उकसाके ।
दाँव पड गया उल्टा साझीदार छोडकर भागे ॥

मुझको तो पहले ही शक था यह कलयुग की यारी ।
संकट आता देख छोडकर जाने की तैयारी ॥

नए ब्लॉग ज्ञानदर्पण से नेहनिमन्त्रण आया ।
रतन सिंह शेखावत ने यह अपना ब्लॉग बनाया ॥

राजनीति में जाना हो तो पढें काम की बातें ।
कूटनीति की खूब बिछाएं उसके बाद बिसातें ॥

ब्लॉगजगत के हीरो ताऊ इनके बिन सब सूना ।
पर अफसोस लगाया इनको फेरीवाला चूना ॥

आया चुनाव तो नेता आकर कदमों में झूले ।
बीत गया जब नारदमुनि की सूरत तक वे भूले ॥

नीरज गोस्वामी बतलाएं इनके यार लुटेरे
डॉक्टर जी को मिले भाग्य से घी के लड्डू टेढे

कुछ लम्हे सीमा गुप्ता ने ऐसा जादू डारा ।
पढी पोस्ट मन ज्ञानदत्त पाण्डेय जी का बंजारा

इनकी माँ मर गई जानकर हमें दुख हुआ भारी ।
हाय गरीबी ऊपर से यह डॉक्टर अत्याचारी ॥

वादे हैं वादों का क्या यह बलविंदर समझाएं ।
विवेक सिंह यों कहें देश से ओवरटाइम हटाएं

सभी धुरन्धर एक साथ लाए संदीप पहेली ।
देखें आप निराश न होंगे है अद्भुत अलबेली ॥

हिन्दी ब्लॉग लेखन के अन्तर्विरोध समझावें ।

क्लिष्ट शब्द कुछ हैं फिर भी जैसे तैसे पढ जावें ॥

अर्थजगत की बातों को ये मुहँ फाडकर सुनाएं ।
मुहँफट इनका नाम हमें क्या आप गौर फरमाएं ॥

श्रीलंका पर भारत की यह सोच सही ठहराएं ।
किन्तु स्वयं पर क्या सोचे भारत यह तो बतलाएं ?

उत्साही फिरदौस खान कुछ हैं उदास यह जाना ।
एक कहानी यह भी है जो कविता ब्लॉग जनाना

एक अजनबी बता रहे हैं सुनें सभी हम क्या हैं
मनुष्य की पहचान बताते सुरेश चन्द्र गुप्ता हैं ॥

सबसे मेहनतकश ब्लॉगर का मेडल जब आएगा ।
सुरेश चन्द्र गुप्ता जी को ही निर्विवाद जाएगा ॥

कन्या भ्रूणों की हत्या पर सुमित चमडिया बोले ।
घूघूती बासूती की भावुक कविता मन डोले ॥

मग्गा बाबा ने अपने अनमोल वचन यूँ बाँटे ।
द्रौपदी के पाँच पुत्र अश्वत्थामा ने काटे ॥

दिल्ली में सिक्कों की है क्यों कमी यहाँ पर जानें ।
कौपरनिकस वैज्ञानिक थे इनको भी पहचानें ॥

भारत की नारी झलकारी कथा ज्ञान की पाई ।
यहाँ वर बधू के विज्ञापन पर यह पोस्ट बनाई ॥

वोट नहीं देना भी तो है वोट, तर्क में दम है ।
इसका अर्थ व्यवस्था में विश्वास हमारा कम है ॥

पौराणिक कहानियों का हो जिनको शौक पुराना ।
चाहें चन्दा मामा के बारे में कुछ बतलाना ॥

भूतनाथ की भी सुन लें कुछ चाहें बात सुनाना ।

इनके भीतर एक फरिश्ता कैसा ताना बाना

मजेदार
योगेन्द्र मौद्गिल जी की सब कविताएं ।
रचना सिंह जिंदगी की गुजरी यादों में जाएं ॥

महेन्द्र मिश्रा भी जवान दिल कविताएं हैं कहते ।
मनविन्दर बिंबर के हर्फ हवा में लटके रहते ॥

भला रंजना जी भूलें अपनी पलकों के आँसू ?
आओ सुनवा ही दें सबको उनकी कविता धाँसू ॥

और अन्त में कैसे टिपियाना है सुनते जाएं ।
भला बुरा सब चल जाएगा पर अवश्य टिपियाएं ॥

Post Comment

Post Comment

Google Analytics Alternative