जीतू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जीतू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, अगस्त 16, 2007

एक लाइन की चर्चा

लो जी, हम भी आ पहुँचे, जैसा कि आदेश हुआ कि चिट्ठा चर्चा के सभी चर्चाकारों को एक लाइन की चर्चा करनी जरुरी है तो लो जी, झेलो। देखो भाई, पसन्द आए तो कमेन्ट करना और ना पसन्द आए तो टिप्पणी करना। पहला प्रयास है, अगर इसको बन्द करवाना है तो कमेन्ट करना जरुरी होगा। तो भाई झेलो, नारद पर शामिल १५ अगस्त २००७ के चिट्ठो की चर्चा

जुगाड़ी लिंक : तुम्हरा जुगाड़ तुम्हारे काम नही आया, देखो हिंदी की जगह का दिखा रहा है?

मेरी चिंताएं :शुकु्ल की लम्बी पोस्ट पढना।
लोहे का स्वाद :कैल्शियम सैंडोज मे। अब बड़े पैक मे।
ठीक नही आपका इतना मुस्कराना : क्योंकि सफ़र अभी बाकी है
स्वतन्त्रता दिवस की बधाई : लेट तो नही हुए.. बीत गया पंद्रह अगस्त
कंडोम सांग इन तेलगू : अनुवाद करके सुनाओ ना।
क्या तरक्की है हाउसवाइफ़ की : हाँ सचमुच मानना पड़ेगा, क्योकि मै अभी भी जिन्दा हूँ
साठ साल की आजादी आपके लिए क्या मायने रखती है? : सफ़ेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनने का बहाना।
टैक्‍नोराटी के मोर्चे पर चिट्ठाजगत ने नारद को पछाड़ा : गलती से मिस्टेक हो गया....भूल चूक लेनी देनी।
आगरा : हथिया लिया ताज मोमेंटो : गनीमत समझो, ताजमहल वहाँ छोड़ दिया, बहनजी के आदेश का पालन करते तो.....
बिलीव इट आर नाट : अंग्रेजी के टाइटिल मे दम होता है।
स्वतंत्रता आज भी कुछ मांग रही है? : ले लो तिरंगा प्यारा
मुझे ये कापी लग रही है : हाँ, फोटो कापी तो ले ली, पैसे दिए बिना भाग गया।
हम लोग : अब ब्लॉग लिखेंगे।
मनमोहन जी कैसे करिएगा शिक्षा क्रांति? : मैडम से पूछ कर बताएंगे।
एक करोड़ का इनाम टीम इंडिया को : ये वही टीम है, जिसको करोड़ो लोगो ने जूतों की माला पहनाई थी। पहले जूते, अब रुपए..वक्त बदलते देर नही लगती...

हिंदी टूलबार के चिट्ठे पर आपका स्वागत है: ह्म्म! हैडर मे टूलबार का स्क्रीन शाट तो लगाओ भाई।
राष्ट्रगान मे ये भारतभाग्य विधाता कौन है? : एल्लो, इत्ता भी नही पता? हमको भी नही पता।

राम भरत मिलाप : ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार।

ज़िन्दगी एक सफर है सुहाना.. : हाँ, यहाँ कल क्या हो किसने जाना?

अब भाई, बाकी लोग जो छूट गए हो, वो यहाँ टिप्पणी करें (जानबूझ कर छोड़े है, इसी बहाने, कम से कम चार पाँच टिप्पणियां तो आएंगी), टिप्पणी मिलते ही चर्चा कर दी जाएगी।

Post Comment

Post Comment

Google Analytics Alternative