बुधवार, अगस्त 15, 2007

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा


कोई परदा नहीं है



आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनायें।
सुबह-सबेरे चाय की चुस्की के बीच हाजिर हैं आज के मुख्य समाचार!

१. अमर शहीदों के नाम : पैगाम के अलावा और क्या हो सकता है!

२.पुस्तक मित्र -बनेंगे? :सोचेंगे। लेकिन तब तक पुस्तक से बोलो हमारे ब्लाग पर टिप्पणी करे।

३.भाषा एक पहचान है और एक परदा भी : परदे में रहने दो परदा न उठाओ, परदा जो उठ गया तो भेद खुल जायेगा।

४.योग्य दामाद प्रतियोगिता: अभी उत्पादन बंद है।

५.अकेलापन :तो बहुत बड़ी भूल है ।

६.दिगलीपुर मे रॉस एंड स्मिथ :हम कभी नही गए क्यूंकि जंगल और जंगल मे सांप और अन्य जानवरों से हम डरते जो है।

७. गीता: भी मैं कर्म में ही बरतता हूं।

८. (हल): बूझिये कि यह किस चीज का छायाचित्र है — 7:पहेलियां बुझाते-बुझाते बड़े हुये अब हल कैसे बुझायें!

६.हैलो हाय न बोलिये...वंदेमातरम फ़िज़ाँ में घोलिये !: एक ग्लास फ़िजां में कित्ते चम्मच बंदेमातरम मिलाना है?

७.
मज़दूर होने की आज़ादी? : में ही हमारी स्वतंत्रता की असलियत छिपी है।

८. कोई भी ब्लॉगर मित्र इस चित्र को अपने ब्लोग पर डाल सकता है ।: फिलहाल चित्र का हिंदी अनुवाद उपलब्ध नहीं है।

९.जहाजघर :इतना सपाट हैसे है, लगता है जैसे किसी ने आरी ले कर पहाड़ की चोटी काट कर सपाट बना दिया हो।

१०.पति-पत्नी : और वो कहां हैं? उनको बुलाओ नहीं तो ये डरते ही रहेंगे।

११.पति-पत्नी-और-चोर : के गठबंधन से कविता की रचना पूरी हुई।

१२.मेरी कविता :सब रबिश हैं।इसे मत छीनो मुझसे।

१३.हशमत की पाती :हशमत आपकी आतंकवादी घुस्‍सा-घुस्‍सम, गुत्‍था-गुत्थम की सराहना करते हैं।

१४.साइकिल : में हवा भरवा लें चलाने के पहले।

१५.देख के सावन झूमे है मन :तो ये सावन आपको झूमा रहा है !!


साइकिल

१६.कितने मीरजाफर :गिनती जारी है। हर साल नये मीरजाफरों की खोज होगी और देश को विदेशियों के हाथ गिरवी रखने के लिए किये जा रहे उनके कार्य को सम्मानित किया जाएगा।

१७.सठिया गया है देश चलो जश्न मनायें :मत बजाओ थाली, बच्चों बजाओ ताली।

१८.फिल्म समीक्षा - ‘चक दे इंडिया’ : 100 मे से 99 अंक ।

१९.आजादी से क्या बदला है :सच अब भी लंगडा कर चलता है। कोई अच्छा हड्डी का डाक्टर है निगाह में?

२०.रोगी की दशा उत्तम है : लेकिन फिर भी मैं तो भटक ही गया हूं!

२१.धीरे-धीरे कलाई लगे थामने : रिपोर्ट लिखाइये वर्ना मामला आगे बढ़ जायेगा।

२२.इसके सिवा क्या है :नामुराद सवालों के सिवा कुछ भी नहीं।

२३.
कौन कह रहा है कि विरोध नहीं हुआ
:विरोध के बिना हम भला कैसे रह सकते हैं!

२४.हिंदी भाषियों की हत्या : यह घटनाएं भारत के लिए खतरा होगा।

स्वाद

२५.भारतीय विद्वानों ने की न्यूटन से पहले गणित की महत्वपूर्ण खोज :ये तो कहो न्यूटन सागर के उस पार जन्में नहीं तो सेव भी उनसे पहले कोई दूसरा गिराता।

२६. स्वादनमकीन क्यूँ है??इसमें तेरे आँसू मिले हैं या टाटा का आयोडीन युक्त नमक!

२७.बहार आई नेह की :बैठाओ उसे अभी आते हैं। अब तो चार हों नयन!

२८.औरतों की जेब क्यों नहीं होती : इस बारे में हमें भी कुछ करने की ज़रूरत है क्या?

२९.अखण्ड भारत पर विचार : में हमारा नेतृत्व फंसा।

३०.दशरथ की अन्त्येष्टि : तेहरवीं भी हो गयी। सब अच्छे से निपट गया।

३१.कम्युनिस्टों का मुसलमानो के बीच क्या आधार है ? : आधार पता चले तो ऊंचाई से गुणा करके मार्क्सवाद का आयतन निकाला जाये। जल्दी डाटा लाओ भाई, तुम तो क्रांति की तरह लेट हो रहे हो।

फिलहाल इतने में ही मजा लें। अब हम चलते हैं झंडा फ़हराने। बाकी फिर जल्दी ही। तब तक अगर आपना मन करे तो आप इस पोस्ट के शीर्षक गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा के रचयिता के बारे में जानना चाहें यो ये लेख पढ़ें।-विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। पूरा गीत और रचयिता का परिचय मुफ़्त में। स्वतंत्रता दिवस उपहार!

मेरी पसंद


फुहार पड़ी मेह की,
ब्यार करे छेड़ सी,
खिल उठा चमन-चमन,
बहार आई नेह की!

घटा है काली छा रही,
बिजलियाँ गिरा रही,
सोंधी माटी की सुगंध,
सब को है लुभा रही,
अधीर क्यों न हो ये मन,
बहार आई नेह की!

मंद-मंद सी पवन,
लगाए मीठी सी अग्न,
सिहराए मेरा रोम-रोम,
भीगा-भीगा सा बदन,
अब तो चार हों नयन,
बहार आई नेह की!

सात रंग प्यार के,
पी के मनुहार के,
मंत्रमुग्ध सा ये मन,
गीत गाये प्यार के,
होगा जाने कब मिलन,
बहार आई नेह की!

डा0अनिल चडड़ा

Post Comment

Post Comment

8 टिप्‍पणियां:

  1. आज़ाद चर्चा!
    स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  2. स्वतंत्रता दिवस की बधाईया! आईये भारत के पुनर्निर्माण मे तन मन धन से जुट जाये!

    आप ने कहा:
    (हल): बूझिये कि यह किस चीज का छायाचित्र है — 7:पहेलियां बुझाते-बुझाते बड़े हुये अब हल कैसे बुझायें!

    उत्तर:
    इस के लिये पहेलियों के स्तर से कुछ और ऊपर उठना पडेगा !!!

    जवाब देंहटाएं
  3. स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जवाब देंहटाएं
  4. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  5. स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  6. बढ़िया रही चर्चा!!
    शुक्रिया!!

    स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. बेहतरीन चर्चा. :)

    इस पावन बेला पर आपको चर्चा वीर के पदक से नवाजा जाता है, बधाई.

    स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें,बधाई एवं हार्दिक अभिनन्दन.

    जवाब देंहटाएं
  8. वन्देमातरम!
    यह वनलाइनर संख्या 8 पर फिर कोई हिन्दी - अंग्रेजी पंगा लिया है क्या? :)

    जवाब देंहटाएं

चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।

नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Google Analytics Alternative