ठंड रखिए, धीरज धरिए. आपको अभी बताते हैं. पर, क्या आप पचा पाएंगे? जब टॉप / शीर्ष के अच्छे ब्लॉगों के बारे में बताया जाता है तो तब इतना भयंकर जूतम पैजार, हो हल्ला मचता है हिन्दी ब्लॉग जगत में, ऐसे में हिन्दी के टॉप #10 सड़ियल ब्लॉगों की सूची यदि हम (चाहे जितने भी जेनुइन तरीके से,) यहाँ पेश करेंगे, तो चिट्ठाचर्चा समेत चर्चाकार को तो फिर लोगबाग नेट पर कहीं गाड़ ही देंगे.
लिहाजा, ऐसे किसी भी एडवेंचर को सिरे से ख़ारिज करते हुए हम आपको विश्व के टॉप #10 सड़ियल ब्लॉगों की सूची यहाँ देते हैं. और, जानते हैं, सूची में सबसे पहले नंबर पर किसका ब्लॉग विद्यमान है?
पेरिस हिल्टन का.
पूरी, श्रेणीबद्ध सूची वैसे तो यहाँ है, और कैसे किस तरह से बनाई गई, यह ऑथेंटिक प्रक्रिया भी वहीं दी गई है. मगर आपको शायद टॉप #10 सड़ियल ब्लॉगों की सूची में ज्यादा दिलचस्पी हो तो सूची ये रही -
- Perez Hilton (आपकी सूचना के लिए बता दें कि इस चिट्ठे को पूरे वोटों में से आधे से अधिक वोट मिले,)
- Daily Kos
- Huffington Post
- I Can Has Cheezburger
- TMZ
- Think Progress
- My Life is Average
- Talking Points Memo
- Wonkette
- Drudge Report
आपने सड़ियल ब्लॉगों को तो देख लिया. भयानक ब्लॉगों के बारे में क्या विचार है? आप कहेंगे कि हिन्दी में तो भयानक ब्लॉगों की लाइन लगी हुई है. ठीक है, हिम्मत है तो जरा ऐसी सूची पेश कर बताएँ. मेरी हिम्मत तो ख़ैर, नहीं ही है, भले ही आप मुझे ताली बजाने वाला समझ लें. मगर मैं आपको (अंग्रेज़ी के) भयानक ब्लॉगों की सूची की ये कड़ी जरूर टिकाता हूं. विचरण करें और देखें कि कैसे कैसे भयानक ब्लॉग हो सकते हैं! और, अगर आपको आज की ये चर्चा भयानक, सड़ियल लगी हो तो आप इसी स्थल पर पंजीकृत होकर इस चिट्ठे को वहां दर्ज कर दें. दीगर पाठकों को पता तो चले…
चलते चलते – कुछ निहायत अलग किस्म के ब्लॉगों पर नजर यहाँ डालें.
14 comments:
चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।
नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।