बुधवार, नवंबर 18, 2009

मिस्र ने पहले ग़ैर - रोमन डोमेन नाम के लिए आवेदन किया - .مصر

मिस्र वालों ने .मिस्र - लेकिन अरबी में - .مصر - नाम के लिए आवेदन कर दिया है। वैसे मिस्र के डोमेन नाम .eg वाले हैं - जैसे भारत के .in हैं। ये भी खूब रहा - रोमन तो छोड़ा ही, दाएँ से बाएँ भी, यानी एक तो परवल की मिठाई, और ऊपर से आँवले का मुरब्बा भी! अब हम होते हैं नौ दो ग्यारह।


खबर देने के लिए सागर नाहर को धन्यवाद। वैसे मिस्र की अरबी मैंने गूगल अनुवादक से उठाई है, अगर कोई गलती हो तो ठीक कर दें, यूँ अपना इस मामले में अलिफ़ के आगे भूरा अक्षर ऊँट बराबर ही है।

Post Comment

Post Comment

8 टिप्‍पणियां:

  1. बड़ी स्पीड से नौ दो ग्यारह होते हो भाई!

    जवाब देंहटाएं
  2. दांए से बांए.... बाएं से दाएं के चक्कर में आर्यपुत्र हुए ९ २ ११ :)

    जवाब देंहटाएं
  3. अहा - ये लेख नौ दो ग्यारह के लिए था गलती से यहाँ छप गया। पर कोई बात नहीं बढ़िया है!

    जवाब देंहटाएं
  4. 9-2-11 के बाद 12-13-14 करने के लिये आये और एक पैरा और ठोंका! इसी को कहते हैं कि ब्लॉगर कहीं नहीं जाता - अपनी पोस्ट पर मंडराता है!

    जवाब देंहटाएं
  5. مصر आपने ‎सही लिखा है. 'मीम', 'स्वाद', और 'रे' से मिलकर बना है.

    जवाब देंहटाएं

चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।

नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Google Analytics Alternative