रविवार, अक्तूबर 18, 2009

दीपावली फिर टल गई…

हिन्दी चिट्ठाजगत में दीपावली की धूम है. देवनागरी ब्लॉग सर्च में इन पंक्तियों के लिखे जाते तक पूरे सवा तीन सौ ब्लॉग प्रविष्टियों में दीपावली की शुभकामनाएँ दी जा चुकी हैं. रंग बिरंगे चित्रों, शुभकामना कार्डों, दोहों, कविताओं, गद्य-पद्य के साथ. जब तक आप इस सर्च कड़ी को क्लिक करेंगे, तब तक आंकड़ा और भी बढ़ चुका होगा. हिन्दी चिट्ठाजगत की सुख-समृद्धि को बखूबी दर्शाता है ये आंकड़ा. और तो और, भले ही खास हिन्दी वालों के लिए नहीं, पर एडसेंस ने भी दीपावली की बधाई भेजी -

diwali greetings by adsense

 

इन बधाइयों और शुभकामनाओं के बीच एक प्रविष्टि पर यकीनन आप सभी की आँखें टिकेंगी. रवि कुमार,  रावतभाटा की ये पूरी पोस्ट चित्र सहित यहाँ दे रहे हैं – उम्मीद है चिट्ठा-चर्चा की ये घृष्टता उन्हें स्वीकार्य होगी.

दीपावली फिर टल गई

 

दीपावली फिर टल गई

deep

आफ़ताब का दम भरने वाले
दिए की लौ से खौफ़ खा गए

आखिर ब्लैकआउट के वक्त
उनके ही घर से
रौशनी के आग़ाज़ का जोखिम
वे कैसे उठा सकते थे

आफ़ताब के सपने संजोती
उनकी ओर ताक रही निगाहें
नागहां बौखला गईं
और चूल्हों की आंच को
राख में रपेट दिया गया

दीपावली
एक बार फिर टल गई

०००००
रवि कुमार

आफ़ताब – सूर्य, आग़ाज़ – शुरूआत, नागहां – अचानक

---.

 

आप सभी को चिट्ठाचर्चा दल की तरफ से दीपावली की शुभकामनाएँ.

deepawali

Post Comment

Post Comment

14 टिप्‍पणियां:

  1. दीपावली, गोवर्धन-पूजा और भइया-दूज पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  2. .....अभी ही शुरू हुई थी..चिट्ठाचर्चा..सहसा समाप्त...छोटी रही चर्चा..

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत छोटी चर्चा पर त्योहार की व्यस्तता के बावजूद इतना भी समय निकाल पाना सराहनीय है. शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  4. दीपावली, गोवर्धन-पूजा और भइया-दूज पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  6. दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  7. अब क्या कहा जाए...
    तहे-दिल से शुक्रिया...

    जवाब देंहटाएं
  8. बढिया चर्चा..
    शुभ दीपावली......

    जवाब देंहटाएं
  9. रवि रतलामीजी, आपकी द्वारा चिठ्ठाचर्चा बढीया रही. छोटे मे ज्यादा....(सोर्ट एण्ड स्विट)
    सभी गुणी जनो को मेरा दिपावली का प्रणाम!

    सुख, समृद्धि और शान्ति का आगमन हो
    जीवन प्रकाश से आलोकित हो !

    ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
    ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★

    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
    ताऊ किसी दूसरे पर तोहमत नही लगाता-
    रामपुरियाजी
    हमारे सहवर्ती हिन्दी ब्लोग पर
    मुम्बई-टाईगर
    ताऊ की भुमिका का बेखुबी से निर्वाह कर रहे श्री पी.सी.रामपुरिया जी (मुदगल)
    जो किसी परिचय के मोहताज नही हैं,
    ने हमको एक छोटी सी बातचीत का समय दिया।
    दिपावली के शुभ अवसर पर आपको भी ताऊ से रुबरू करवाते हैं।
    पढना ना भूले। आज सुबह 4 बजे.
    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥

    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
    हेपी दिवाली मना रहा हू ताऊ के संग
    मै तो चला टाइगर भैया के वहा, ताऊजी के संग मनाने दिवाली- संपत
    ताऊ किसी दूसरे पर तोहमत नही लगाता-
    रामपुरियाजी

    जवाब देंहटाएं
  10. सुन्दर पोस्ट है।

    गोवर्धन-पूजा
    और भइया-दूज की शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  11. रवि जी को दिवाली की अलग से शुभकामनाएँ. :)

    जवाब देंहटाएं

चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।

नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Google Analytics Alternative