शुक्रवार, फ़रवरी 06, 2009

हँसी थम जाती है पर कभी नहीं होती खत्म

खुशियों का रिटर्न



हम अक्सर जीवन में इतना तेज़ दौड़ते हैं कि हमारी आत्मा पीछे छूट ही नहीं जाती.. खो जाती है।
अभय तिवारी
अभय का यह संदेश पढ़कर मुझे अपनी कविता की लाइने याद आ गयीं:

ये दुनिया बड़ी तेज चलती है ,
बस जीने के खातिर मरती है।

पता नहीं कहां पहुंचेगी ,
वहां पहुंचकर क्या कर लेगी ।


बहरहाल कुछ हड़बड़चर्चा करने की बजाय आज केवल एकलाइना पेश किये जा रहे हैं:

एक लाइना:


  1. झीनी सी कोहरे की चादर : बहुत गरमास है इसमें कित्ते की मिली!

  2. पापा की परेशानी! :शास्त्रीजी पोस्ट

  3. नूपुर और अपना परिवार: बोस्टन में रहता है!

  4. कंप्यूटर पर खेलना बंद करो:और बाहर जाकर फुटबाल खेलो

  5. ताऊ के सैम और बीनू फ़िरंगी की पोस्ट :में भी जुतमपैजारियता का सीजन चल रहा है.

  6. दसवें बेसमेंट में 89789738973 वीं फाइल:वह इंडिया की शिकायतों की है। देखेंगे, देखेंगे वह भी देखेंगे।

  7. औरत होने का सुख : कविता में फ़ूट पड़ा

  8. Fija का Chand को अल्टीमेटम:४८ घंटे में वापस आओ

  9. कंस की मानसिक हालत ठीक नहीं :होती तो वह इस सीरियल में काम नहीं करता

  10. भारत का यौवन रहस्य: का सत्य बहुत खतरनाक है

  11. दरवेश चलेंगे अपनी राह : मानेंगे थोड़ी

  12. वह कहता है :मुझे आज़ाद कर दो, आज़ाद …

  13. बोरियत छू मंतर हो गई!: लविजा को देखते ही

  14. चार बूंद प्यार.... : बहुत है जीने के लिये


  15. आग लगाना हॉबी मेरी वो लगता रहूँगा .
    :तुम फ़ायर ब्रिगेड का इंतजाम कर लो

  16. छ्न्न: हम सन्न

  17. ख़ुशियों का रिटर्न :भर के तो देखें

  18. 'फूल हंसता रहा' :मानो किसी टूथपेस्ट का विज्ञापन कर रहा हो

  19. सिगरेट उनकी जिगरी दोस्त, पर कब तक? :आखिरी सांस तक

  20. शब्द छोड़ गया शिल्पी : उसी से ये कविता लिख डाली

  21. अरे! मैं लेखक कब से बन गया? : कौन कहिस कि प्रशान्त लेखक बन गया, लाओ तो जरा सामने



मेरी पसंद

हँसी
हँसी थम जाती है पर कभी नहीं होती खत्म
हँसी झुठाने में लगा देती है अपना पूरा दम
हँसी हँसती है उस पर जो है अनकहा हर दम
ये झरती है और किकयाती है और रिसती है दिमाग़ में
ये झरती है और किकयाती है लाशों के दिमाग़ों में
और ऐसे सारे झूठ हँसते हुए किए जाते हैं फ़राहम
जिन्हें सोख लेती है सिर कटी लाशों की हँसी बेदम
जिन्हें सोख लेते हैं हँसती लाशों के मुँह हर कदम

हैराल्ड पिंटर अनुवाद अनिल एकलव्य। फ़ोटो परेन के यहां से



और अंत में


  • कविताजी
    आज हमारी चर्चाकार कविताजी का जन्मदिन है। पिछले माह उनकी पुस्तक का इलाहाबाद में लोकार्पण हुआ। आजकल वे कठिन समय से गुजर रहीं हैं। पिछले सप्ताह उनकी जीजी का निधन हुआ। आशा है वे शीघ्र ही फ़िर लेखन और नियमित चर्चा में वापस आयेंगी।

    कविताजी को उनके जन्मदिन शुभकामनायें।


  • आगामी दस फ़रवरी को मेरठ में हिंदी ब्लागिंग पर भव्य सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। विस्तार में जानकारी यहां है!


  • विजय ठाकुर मिशिगन में बच्चों को हिन्दी लिखना सिखा रहे हैं। नमूना यहां देखें।


  • डा.अमर कुमार अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की लेखनी से जनता को रूबरू करा रहे हैं।


  • चोखेरबाली अपनी पहली वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर चोखेरबाली से जुड़े सभी लोगों को बधाइयां और शुभकामनायें।


  • तो ये रही आज की चर्चा। मसिजीवी को करनी थी। वे व्यस्त हो गये इसलिये हमें करनी पड़ी! आशा है आप इसे अन्यथा न लेंगे। कल की चर्चा तरुण करेंगे जो कि आज निठल्ली त्रिवेणी पेश करते हुये पाये गये
    कोई है चोर, कोई है डाकू
    कोई चलाये छुरी, कोई चलाये चाकू

    जनता का क्या, खरबूज बन के जाती है और कट के आती है।


  • इत्ता बहुत है न आज के लिये। आप सभी को शुभकामनायें।

    सबसे ऊपर की तस्वीर प्रबुद्ध की पोस्ट से।

    Post Comment

    Post Comment

    22 टिप्‍पणियां:

    1. "आदरणीय कविताजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।
      एक लाइना बेहद रोचक रहा...हँसी थम जाती है पर कभी नहीं होती खत्म....ये बात कोई विवेक जी को भी समझा दे की क्यों सबकी हँसी को थमने पर मजबूर कर रहे हैं ....हा हा हा "

      Regards

      जवाब देंहटाएं
    2. कविताजी को उनके जन्मदिन शुभकामनायें।

      -बढ़िया चर्चा.

      जवाब देंहटाएं
    3. कविता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें ! कविता जी का व्यक्तित्व, ब्लाग जगत की विषम एवं भीषण ऊबड़ खाबड़ रास्तों में, बेहद शीतल प्रदान करने वाला है !आशा है भविष्य में भी उनकी विद्वता का लाभ हिन्दी ब्लाग जगत को मिलता रहेगा !

      जवाब देंहटाएं
    4. कविता जी को हमारी भी शुभकामनाएं।

      जवाब देंहटाएं

    5. कविता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें !

      जवाब देंहटाएं
    6. सुंदर अभिव्यक्ति, मन को झंकृत करते शब्द ....!कविता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें !

      जवाब देंहटाएं
    7. कविता जी को हमारी भी शुभकामनाएं।

      जवाब देंहटाएं
    8. अच्‍छा लिखा है.....कविता जी को मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

      जवाब देंहटाएं
    9. डॉ. कविता वाचक्नवीजी को जन्मदिन की अनेकानेक बधाइयां। यह दिवस उनके जीवन में सौ वर्ष तक आता रहे और सुख, समृद्धि तथा स्वास्थ के साथ शतायु हो।
      चोखेर बाली को प्रथम जन्म दिवस पर बधाई। आशा है कि वह स्त्री-विमर्श को सही और सर्थक दिशा प्रदान करने में सफल होंगी।

      जवाब देंहटाएं
    10. मान. कविता जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
      चर्चा घणि बढिया और खासकर एक लाईना.

      रामराम.

      जवाब देंहटाएं
    11. अनूप हैं जहां,
      चर्चा है वहां!
      कोई करे य न करे,
      इंस्टेंट चर्चा के साथ अनुप है वहां!!

      सस्नेह -- शास्त्री

      जवाब देंहटाएं
    12. चर्चा काफ़ी अच्छी रही .....
      कविता जी को जन्म दिन की शुभकामनाएं

      जवाब देंहटाएं
    13. वित जी को जन्मदिन और ढेरो शुभकामना और बढ़िया सार्थक चिठ्ठा चर्चा है . बधाई महाराज जी

      जवाब देंहटाएं
    14. कविताजी को उनके जन्मदिन शुभकामनायें।

      जवाब देंहटाएं
    15. बहुत खूब !!!
      कविता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.....

      जवाब देंहटाएं
    16. इत्ता बहुत था! मतलब बहुत बढ़िया चर्चा.

      कविता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
      प्रबुद्ध की पोस्ट से लिया गया फोटोग्राफ बहुत बढ़िया है.

      जवाब देंहटाएं
    17. कविता जी को बहुत बहुत बहुत बधाई।

      जवाब देंहटाएं
    18. कविताजी को उनके जन्मदिन शुभकामनायें।

      जवाब देंहटाएं
    19. अनूप जी के आत्मीय स्नेह की तो आभारी हूँ ही, कि वे सदैव अपने बड़प्पन से निरुत्तर कर देते हैं, आप मित्रों की भी ऋणी हूँ, जिनकी शुभकामनाएँ इस संकट वेला में भी मनोबल बढाने वाली व आत्मीयता से परिपूर्ण हैं. विशेष अभी व्यक्तिगत रूप से सभी को कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ. क्षमा चाहती हूँ.पुन: सभी का आभार.

      जवाब देंहटाएं
    20. लाजवाब चर्चा अनूप जी और कविता जी को जन्म-दिवस की हार्दिक बधाई

      जवाब देंहटाएं
    21. कविता जी को मेरी तरफ से भी जन्मदिन की शुभकामनायें।

      जवाब देंहटाएं

    चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।

    नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।

    टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

    Google Analytics Alternative