सोमवार, दिसंबर 25, 2006

केबीसी – 3: पृथ्वी का सर्वाधिक खूंखार जानवर कौन है?

(चित्र- दर्पण)

चिट्ठाकारों को, पता नहीं कैसे, किंग खान द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले केबीसी -3 के कुछ एपीसोड के सवाल जवाब हाथ लग गए. प्रश्नोत्तरी आपके लाभार्थ निम्नानुसार प्रस्तुत की जा रही है.

केबीसी: पृथ्वी का सर्वाधिक खूंखार जानवर कौन है?

उत्तर : ...

बंदरो के वंशज मनुष्य ...। इसके पास न तेज दांत, न जहर, न पंजे, न मजबूत शरीर है। पर फिर भी पृथ्वी पर कोई अन्य प्रजाति इसके कहर से मुक्त नहीं। यह अन्य प्रजातियों के लिए ही नहीं स्वयं अपनी ही प्रजाति को मारने, बंदी बनाने और पीड़ा देने से नहीं कतराता। यह भूख और सुरक्षा के लिए ही नहीं मज़े और विश्वास के लिए भी मारता है। सिर्फ यह ही एक ऐसा प्राणी है जो एक साथ हजारो, लाखों को मारने की शक्ति रखता है। इसके कहर की कोई सीमा नहीं। कोई ईश्वर पृथ्वी को मनुष्य से नहीं बचा सकता।

केबीसी: मनुष्य कौन है?

उत्तर:

अब इक्कीसवीं सदी में सुपर कंप्यूटर की सहायता से प्रमाणित हुआ है कि वास्तव में मनुष्य के ९८.८ प्रतिशत जीन्स चिम्पांजी (बन्दर जाति का सदस्य) के समान है, ६० प्रतिशत जीन्स चूहे के और 0.5 प्रतिशत जीन्स बैक्टीरिया के समान है।

केबीसी : आज का आह्वान क्या है?

उत्तर: बहुत आसान है:

चल उठा तलवार फिर से,ढूंढ फिर से कुछ वजह

धर्म का फिर नाम ले तोड़ो इमारत बेवजह

फिर मचे कोहराम और फिर आग उठे हर गली

डूबने पाये शहर का, नाम फिर न इस तरह.

केबीसी: हाथी और आदमी में क्या समानता है?

उत्तर: पूरी समानता है:

....न्यायमूर्ति डॉ. कोठारी ने हथिनी को मानव के समकक्ष होने का निर्णय दिया....

केबीसी: रोग भगाने का सबसे मजेदार उपाय क्या है?

उत्तर : गाना सुनिए.

केबीसी: तोप के गोले कितने मिमी आकार के होते हैं:

उत्तर :

आजकल विश्व में जिन गोलों का सबसे ज्यादा चलन हैं वे १५५ मिमी व्यास के होते हैं। पुरानी तोपों के लिये १०५ मिमी,१२५ मिमी, १३० मिमी के गोले भी बनते हैं। सारी दुनिया धीरे-धीरे १५५ मिमी तोप की तरफ बढ़ रही है।

केबीसी : गूगल की टक्कर का सर्च इंजिन कौन सा है?

उत्तर :

टक्कर का अभी तो नहीं है, पर भविष्य की कौन कहे?

केबीसी : कूड़े का ढेर का दूसरा अर्थ क्या है?

उत्तर : धूम - 2

केबीसी : सर्वज्ञ के लिए एंटीपिक्सेल बटन किसने बनाया?

उत्तर :

मिर्ची सेठ को मालूम होगा.

केबीसी : किसी व्यक्ति के हस्तरेखा को देख कर क्या पता लगाया जा सकता है?

उत्तर :

उसकी हथेली की रेखाओं को देखकर यह बता पाना कि उस व्यक्ति की शादी कब होगी, वह कितनी शादियां करेगा, कितने बच्चे होंगे, या नहीं होंगे। यह सब बता पाना नामुमकिन है। यह सब भी ढकोसला है।

दूसरे राउंड का रेपिड फ़ायर सवाल- जवाब:

केबीसी : अंतिम पंक्ति में खड़े होने का साहस कौन कर सकता है?

उत्तर : नीरज दीवान

केबीसी : किसी भी चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के उत्साह का क्या राज होता है?

उत्तर : मैं भी सोचने को मजबूर हूँ...

केबीसी : दिल में कसक कब जगती है?

उत्तर : जब बारिश की बूंदें टपकती हैं

केबीसी : किस किताब के जरिए उस्ताद को जान सकते हैं?

उत्तर : इस किताब के जरिए.

केबीसी : हाइकु दिवस समारोह कब मनाया जाता है?

उत्तर : कब का तो पता नहीं, पर यहाँ मनाया जाता है.

केबीसी : सर्वोपरि क्या है?

उत्तर : मानवता

केबीसी : गुरुओं का गुरु कौन है?

उत्तर : ओये गुरू

केबीसी : जयपुर में किसकी शादी का निमंत्रण है?

उत्तर : कुत्तों की.

केबीसी : बापू की गोद में क्या बीता?

उत्तर : शैशव

केबीसी : लोग समय कहाँ नष्ट करते हैं?

उत्तर : ऑरकुट में

**-**

Post Comment

Post Comment

4 टिप्‍पणियां:

चिट्ठा चर्चा हिन्दी चिट्ठामंडल का अपना मंच है। कृपया अपनी प्रतिक्रिया देते समय इसका मान रखें। असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।

नोट- चर्चा में अक्सर स्पैम टिप्पणियों की अधिकता से मोडरेशन लगाया जा सकता है और टिपण्णी प्रकशित होने में विलम्ब भी हो सकता है।

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Google Analytics Alternative